आइए शहीदों की याद में एक दीप जलाएं : चन्द्रवीर फौजदार

राष्ट्रहित में, मैं चन्द्रवीर फौजदार
शपथ लेता हॅू कि देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहूँगा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। मेरी माटी मेरा देश अभियान आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन कार्यक्रम है। इस अभियान के अंतर्गत 9 से 30 अगस्त तक देश वासियों में देशप्रेम की भावना जागृत करने हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । इस शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रवीर फौजदार ने बताया कि देशहित में अपने प्राण भारत माता के चरणों में न्योछावर करने वाले शहीदों की याद में आगामी 15 अगस्त को हर घर में एक एक दीपक अवश्य जलाएं और देश की शान बढ़ाए। तभी हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा कर पायेंगे और उनके सपनों का भारत बना पाएंगे। इस पावन अवसर पर आज़ राष्ट्रहित में, चन्द्रवीर फौजदार शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊँगा।

मैं चन्द्रवीर फौजदार शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगा।

मैं चन्द्रवीर फौजदार शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिये हमेशा कार्य करता रहूँगा।

मैं चन्द्रवीर फौजदार शपथ लेता हॅू कि देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहूँगा।

मैं चन्द्रवीर फौजदार शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा।

मैं चन्द्रवीर फौजदार शपथ लेता हॅू कि देश के गौरव के लिये प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिये समर्पित रहूँगा और समृद्ध विरासत पर गर्व करुँगा तथा इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। साथ ही देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयासरत रहूंगा। देश के प्रति अपने कर्तव्य और दायित्व का पालन करुँगा। तथा देश के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को शत-शत नमन करता हूं। मेरे जीवन का एक एक क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित हैं, और महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चलना ही आजादी के दीवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तो आइए देश की आजादी के 77वें वर्ष में हम सब मिलकर हर घर में गर्व से दीप जलाएं और अपने राष्ट्र की शान को और बढ़ाएं। आजादी के बीर सपूतों के आदर्शो को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चल कर हम सभी लोगो को देश की सुरक्षा व विकास में अपना योगदान देंना हैं, तभी जाकर देश वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तो आइए हम सब मिलकर हिस्सा बनकर, अपनी भूमि से जुड़ें, वीरों को श्रद्धांजलि दें और राष्ट्र के धरोहरों के प्रति जन-जन में गौरव का भाव पैदा करें और भारत को विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से निकालने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता के लिए कर्तव्यबद्ध रहने, नागरिक के कर्तव्य निभाने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और मोदी ज़ी एवं योगी ज़ी के सपनों के नये भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का सपना साकार करने की शपथ लेता हूँ।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

6 minutes ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

19 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

50 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

50 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

1 hour ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago