बैठक में सिंचाई सम्बंधित तथा पर्यावरण पर डाक्टर हीरालाल ने ग्रामीणों को किया जागरूक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । किसानो को जन जागरुकता हेतु मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत माधवपुर के मजरा कोलियाहार में पूर्व आयोजित कार्यक्रम कुलावा बैठक में ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी परियोजना लखनऊ के अध्यक्ष एवं प्रबन्धक डॉक्टर हीरालाल आई ए एस ने पहुंचकर ग्रामीणों को सिंचाई सम्बंधी तथा पर्यावरण के विषय पर जागरूक किया । उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के तहत प्लास्टिक का प्रयोग करना बंद करें, मेढ़ पर पेड़ लगाए जिससे आमदनी के साथ-साथ खाद भी मिले तथा ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिल सके और जल संरक्षण के तहत समित के तहत किसान कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान के साथ आपसी सामंजस्य बनाएं कम सिंचाई में अधिक उपजाऊ खेत को करने के विषय पर उन्होंने विचार व्यक्त किया,बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पाल ने नहर के किनारे के खेतों में सी वेज की समस्या बताई जिस पर अवर अभियन्ता को मौके पर जा कर समस्या को हल करने को कहा और कुछ किसानों ने बैठक में आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान का मुद्दा भी उठाया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपजिला अधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार ने अपने विचार व्यक्त किया किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या पर सहयोग लेने की बात कही इस दौरान भूमि संरक्षण विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह मौजूद रहे तथा क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ ग्राम प्रधान गंगापुर रमेश मोर्या एवं प्रेम राजभर ग्राम प्रधान माधवपुर ने डॉक्टर हीरालाल का स्वागत किया तथा सिंचाई सम्बंधी एवं खेती सम्बंधी समस्याओं से प्रबन्धक को अवगत कराया बैठक के बाद किसानों के साथ डाक्टर हीरालाल ने खिचड़ी भोज किया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल लाल बहादुर शुक्ला, क्षेत्रीय ग्रामीण किसान एवं भूमि संरक्षण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

2 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

3 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

3 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago