अयोध्या में भगवान राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकलेगी अक्षत कलश यात्रा

दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी,उप समितियों के पदाधिकारी,तहसील व थाना प्रमुख होंगे शामिल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या में भगवान राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजित अक्षत कलश यात्रा सोमवार एक जनवरी को महाराज सिंह इंटर कॉलेज से शुरू होगी जिसमें श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारी,जनपद की दुर्गा पूजा उपसमितियो के पदाधिकारी,तहसील प्रभारी व थाना प्रमुख शामिल होंगे,जिसके मद्देनजर एक आवश्यक बैठक मीरखेलपुरा स्थित कन्हैया सोनी के आवास पर आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने की,उल्लेखनीय हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्मावलंबियों द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा निकालकर अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार एक जनवरी को शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी धार्मिक संगठनों के साथ जनपद की दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी,उपसमिति के पदाधिकारी,तहसील प्रमुख व थाना प्रमुख सम्मिलित होंगे।महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया की सोमवार एक जनवरी को सुबह 11 बजे शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें महासमिति के पदाधिकारी,दुर्गा पूजा उपसमितियों के पदाधिकारी,तहसील व थाना प्रमुख से उपस्थित रहने के लिए अपील की गई है,भगवान राम में सभी को आस्था है।500 वर्ष बाद भगवान राम टेन्ट से निकलकर भव्य मन्दिर में शोभायमान होंगे।महासमिति के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया की कलश यात्रा की तैयारियां अंतिम चरणों मे है।अधिक से अधिक धर्मावलंबियों से यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की गई है।बैठक में चन्द्रभान सिंह संचित,राम जी शुक्ला,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,शिवशरण सिंह,कन्हैया सोनी,विपिन यज्ञसैनी,आत्माराम यादव,पवन जायसवाल,लव कुमार द्विवेदी,ज्ञानेंद्र धर शर्मा ज्ञानी,सत्येंद्र शुक्ला,विनोद कुमार रस्तोगी,सुधाकर मिश्रा,सुरेश गुप्ता,निशंक त्रिपाठी, देवेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता युवराज,बैजनाथ रस्तोगी,राज कुमार सोनी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago