आलमें इंसानियत की हिफाजत के लिए मजलिसे अजा बरपा


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
अंजुमन हाशिमिया बिशुनीपुर के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस बार भी 22 सितम्बर की देर रात शिया जामा मस्जिद के सामने शोहदाए कर्बला की याद मे चेहल्लुम की पूर्व संध्या शिया जामा मस्जिद स्थित इमाम बारगाह में मजलिसे अजा बरपा हुई, जिसे मौलाना बाकर बलियावी ने खिताब किया। इस के बाद आग का मातम हुआ। जिसमें हुसैनी अजादारो ने अंगारों पर लबैक या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला की सरजमींन जिसमें अंगारों से भी ज्यादा तपीश थी, पर दुनिया से मिट रही इन्सानियत को बचाने के लिए अपने परिजन जिसमें दुधमुंहे बच्चे, अली असगर और इष्टों के साथ 72 लोगो की बेमिसाल कुर्बानी पेश कर आलमे इन्सानियत की हिफाजत की। इस गमों में डूबे हुए मंजर को देखकर लोगों की आंखें भीग गयी। इस अवसर पर आसपास के मोमेनीनो ने शिरकत किया। नौहा खानी अली जैदी ने किया। अंगारों पर मातम के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की व्यवस्था व सहयोग सराहनीय रहा। अंगारों पर मातम करने वालों में कमसिन बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग भी शामिल रहे। जिसमें आसिफ हुसैन,कामयाब हुसैन, डा.इल्तेजा हुसैन, महफूज आलम, मंजर मौलाई, शाहकार नकवी, अली जैदी, जैनुलाअबदीन ज़ैदी, लक्की हैदर, जरी हैदर, डा.सलीस हैदर जैदी, हसरत हुसैन,कायम हुसैन, दिलदार हुसैन, मौ.कुमैलहुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

29 minutes ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

2 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

5 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

5 hours ago