देवरिया में बिजलीकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देवरिया,राष्ट्र की परम्परा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय बरहज में तैनात कार्यकारी सहायक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। गोरखपुर की एंटी टीम ने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार करने के बाद कर्मचारी उग्रसेन सिंह के विरुद्ध बरहज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उग्रसेन अप्रेंटिस पूरा करने वाले अभ्यर्थी से प्रमाणपत्र व स्टाइपेंड देने के लिए रिश्वत ले रहा था। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के जोगम गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार निषाद आइटीआइ करने के बाद अधिशासी अभियंता कार्यालय में एक वर्ष से अप्रेंटिस कर रहे थे। जून में अप्रेंटिसशिप पूरी हो गई। प्रमाणपत्र व स्टाइपेंड के लिए वह कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे।

गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के दोहिया गांव निवासी कर्मचारी उग्रसेन सिंह इसके लिए पांच हजार रुपये मांग रहा था। अखिलेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन गोरखपुर से की। शुक्रवार को एंटी करप्शन गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव टीम के साथ बरहज पहुंचे और तय योजना के अनुसार अखिलेश ने उग्रसेन को जैसे ही रुपये थमाए, उग्रसेन को गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा . बरहज के थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने 30 अगस्त को बरहज में ही लेखपाल अशोक पांडेय को पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ा था।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

9 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

21 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

38 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

48 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

58 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

1 hour ago