कच्ची शराब का काला कारोबार – दो सगी बहनें गिरफ्तार, मासूम मजबूरी की दास्तान ने चौंकाया!

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

यूपी का बलिया ज़िला अवैध शराब तस्करी और कच्ची देशी शराब के कारोबार के लिए बदनाम है। पुलिस की लाख सख़्ती और लगातार चल रही छापेमारी के बावजूद यह काला धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला मनियर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हैरान करने वाली गिरफ्तारी की है।

मनियर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापा मारकर दो सगी बहनों को रंगे हाथों 30 लीटर अपमिश्रित कच्ची देशी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों बहनों के पास से 15-15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, साथ ही एक बोरी में शराब में नशा और तीखापन बढ़ाने वाली खतरनाक सामग्री – यूरिया, नौसादर, फिटकरी और नमक – भी मिली।

पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ सख़्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

“शादी के लिए पैसे चाहिए…”

गिरफ्तार दोनों बहनों की कहानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पूछताछ में उन्होंने बताया –
“हमारी मां नहीं है। पिता कोई काम नहीं करते। हम दोनों बहनें ही घर की जिम्मेदारी संभालती हैं। शादी के लिए पैसे चाहिए, इसलिए मजबूरी में शराब बेचकर गुजर-बसर कर रहे हैं। आज भी बेचने के लिए रात का सहारा लेकर जा रहे थे, तभी पकड़ लिए गए।”

कुलदीप चौहान की तलाश में पुलिस

गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनका शराब का सप्लायर कुलदीप चौहान नामक व्यक्ति है। वे जितनी भी शराब बेचने जातीं, कुलदीप ही उन्हें सप्लाई करता था। अब पुलिस कुलदीप को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी है।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

6 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

6 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

6 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

6 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

6 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

7 hours ago