देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत सुअर पालन करने वाले गांवों में प्राथमिकता पर पशुपालन विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव के निर्देश पर पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने ग्राम भगवानपुर चौबे, बलटिकरा, रामपुर गौनरिया, करंज,भूड़ीपाकड़ व करौंदी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में सुअर बाड़ों के आसपास एंटी लार्वा छिड़काव किया गया एवं कृमिजन्य बिमारी से बचाव हेतु, दवा वितरण किया गया। पशुओं के मल-मूत्र से मनुष्यों में फैलने वाली लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव हेतु साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। दिमागी बुखार बिमारी से बचाव हेतु सुअर पालन आबादी से दूर करने एवं सुअर बाड़ों को मच्छररोधी जाली से ढक कर रखने का सलाह दिया गया। इस समय चल रहे खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान में, पशुओं को टीका लगवाने के लिए पशुपालकों को प्रेरित किया गया। अभियान में पैरावेट सुनील कुमार,आयुष श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र एवं महेंद्र यादव ने पम्पलेट वितरित पशुपालकों को जागरूक किया।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…