सान्दीपनि मॉडल स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण

सिंगरौली/मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। चितरंगी क्षेत्र के शासकीय सान्दीपनि मॉडल स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह बघेल के मार्गदर्शन में हुआ।
प्राचार्य अशोक सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने औषधीय गुणों से युक्त बरगद का पौधरोपण किया और पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह ने औषधीय पेड़ों के स्वास्थ्य लाभ बताए। श्वेता दूबे ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होते हैं।
सुरेश प्रजापति व पवन बैस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र, हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह, अश्वनी बैस, श्वेता दूबे, सुरेश प्रजापति और पवन बैस सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago