बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील पयागपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सेवढा मैं खलिहान व बंजर भूमि पर दबंग बना रहे आवासीय मकान जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार तथा तहसीलदार से की गई जिस पर उप जिलाधिकारी ने राजस्व लेखपाल को मौके पर भेज कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। सेवढा के पूर्व ग्राम प्रधान राम उदार मिश्र ने संवाददाता को बताया कि गांव के सीतावली व उनकी पत्नी गुलाबा को 10 हेक्टेयर आवासीय पट्टा दिया गया था! परंतु इस खलिहान व बंजर भूमि पर पत्ता से अधिक लगभग 10 विश्व बंजर व खलिहान की खाली पड़ी भूमि पर जबरन निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है! जिससे गांव के राबिया सकीना ननके ढूंढे गफ्फार कलू सहित दर्जनों लोगों का मुख्य रास्ता बाधित हो रहा है। पूर्व प्रधान ने बताया कि पुलिस को पूर्व में दिया गया था लेकिन विपक्षी के विरुद्ध कार्रवाई न होने के कारण मजबूर होकर उप जिलाधिकारी पयागपुर को प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा को खाली कराए जाने की मांग की गई है।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…