Categories: Newsbeat

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में कथित रूप से धमकी और रुपयों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की नशीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की हालत बिगड़ने पर 14 सितंबर को उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रविवार दोपहर फतेहगंज पूर्वी-गढ़िया रंगीन मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों के मुताबिक, वे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।मृतक के भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ रुपये मांगने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कुलदीप ने बताया कि उसके भाई का गांव की 19 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि युवती ने किशोर से करीब ढाई लाख रुपये लिए थे और 13 सितंबर को एक लाख रुपये और देने की मांग की थी। रकम नहीं देने पर धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

5 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

6 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

8 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

9 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छाप

किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…

9 hours ago