नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह प्रतिबंध 11 जनपदों के 17 धार्मिक स्थलों पर लगाया गया है। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और हिन्दू संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा की युवा इकाई हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने शराबबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी का निर्णय सनातन धर्म और सनातन संस्कृति की भावनाओं के अनुरूप एक उत्तम निर्णय है। धार्मिक स्थलों और आस पास शराब की बिक्री और सेवन तामसी प्रवृति का द्योतक है। मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव बधाई के पात्र है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, चित्रकूट, ओरछा, महेश्वर, खजुराहो, सांची, अमरकंटक, खजराना, अमरकंटक, नलखेड़ा, सलकनपुर,भोजपुर, जबलपुर, मंदसौर और दतिया में शराब की बिक्री और सेवन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का यह निर्णय अन्य राज्य सरकारों को भी धर्म स्थलों पर शराबबंदी का निर्णय लागू करने के लिए प्रेरित करेगा और समाज का सर्वांगीड़ विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस आशय का एक केंद्रीय कानून बनाकर लागू करने की मांग की है।
रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध का स्वागत करते हुए देवास को प्रतिबंधित स्थलों में शामिल न करने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवास भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और वहां भी शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…