यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को नामित किया गया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने शनिवार को राजधानी में आयोजित कार्सयसमिति
की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं आज समाज समाचारपत्र के ब्यूरो प्रमुख अजय त्रिवेदी को यूपीडब्लूजेयू का प्रदेश महामंत्री नामित किया है। वरिष्ठ पत्रकार रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार दिवाकर व आशीष बाजपेई को प्रदेश कमेटी में संयुक्त सचिव का जिम्मा दिया गया है।
नए पदाधिकारियों का ऐलान करते हुए यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश के 45 जिलों में संगठन की इकाई बन चुकी है और जल्दी ही सभी जिलों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
आईएफडब्लूजे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्दी ही प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
आईएफडब्लूजे राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अनुमोदन आमसभा से कराया जाएगा।
आज की बैठक में यूपीडब्लूजेयू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा, सचिव प्रभप्रीत सिंह, प्रकाशन सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव आशीष अवस्थी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, अमित मिश्रा व अन्य साथी शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

5 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

5 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

7 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

9 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छाप

किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…

9 hours ago