डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा संपन्न

संदर्भों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीगण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज मुख्यमंत्री, आयुक्त, जिलाधिकारी एवं तहसील दिवस संदर्भों सहित लम्बित शिकायतों एवं सीएम डैशबोर्ड पर आधारित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर अवश्य करें, ताकि कोई भी मामला डिफाल्टर की श्रेणी में न आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्रत्येक शिकायत पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही, शिकायतकर्ता से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों का फीडबैक अपेक्षाकृत कम पाया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के दौरान डीएम ने विभागवार शिकायतों की स्थिति पर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति होनी चाहिए, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे।
बैठक में उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक रविकांत चौबे, उप जिलाधिकारी न्यायिक हृदय राम चौधरी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीएफओ हरिकेश यादव, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. तिवारी, सब रजिस्ट्रार खलीलाबाद राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला बांट माप अधिकारी वी.पी. वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश कुमार भारती, ईडीएम राकेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

45 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

46 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

3 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago