महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पोक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला

बालक अपनी सुरक्षा स्वयं करें और कानून के जानकार बनें: अपर जिला जज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार “संकल्प” हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजनांतर्गत 10 दिवसीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम (2 से 12 सितंबर 2025) के क्रम में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में पोक्सो एक्ट विषयक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में अपर जिला जज (पोक्सो) कृष्ण कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए और कानून की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट में पीड़ित के लिए प्रतिकार धनराशि और अपराधियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है। साथ ही बाल अधिकार और बाल विवाह संबंधी कानूनी पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।
चीफ डिफेंस काउंसिल अजय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को पोक्सो एक्ट की पृष्ठभूमि, इसकी आवश्यकता और इसके निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कानूनी सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100 के उपयोग की जानकारी भी दी।
डीएमसी मोनिका शुक्ला ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर ऋतुका दुबे, जेंडर स्पेशलिस्ट शुभम चौधरी व अमन गौड़, काउंसलर पूनम शुक्ला तथा विद्यालय के शिक्षक डॉ. मो. ताहिर, विजय, अब्दुल सुदद्दसर, जय प्रकाश, गिरिजानंद, धर्मेंद्र, अब्दुल हक खान, शोएब, मो. अकिल, मो. अमन, नदीम, काजी मुस्किब सहित अन्य उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

16 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

16 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

16 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

16 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

16 hours ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

16 hours ago