महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हिन्दू महासभा आंदोलन करेगी – बी एन तिवारी

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा ) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने सरला ( बदला हुआ नाम ) से छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के धन प्रभाव में गिरफ्तार नहीं कर रही है। दूसरी तरफ पीड़ित महिला पर एफ आई आर वापस लेने का निरंतर दबाव बनाया जा रहा है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित महिला दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर स्थित सुलभ शौचालय में सफाई का काम करती थी। वरिष्ठ अधिकारियों से उसका वेतन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती 10 अगस्त की पीड़ित महिला जब सुलभ शौचालय ड्यूटी पर पहुंची तो उसने देखा कि शौचालय का ताला कटा हुआ है और आरोपी जितेंद्र मिश्रा, अवध कुमार और अभिनव मिश्रा वहां बैठे हुए हैं। पीड़ित महिला ने ताला काटने की वजह पूछी तो आरोपियों ने उसके नितंबों और वक्ष पर हाथ फेरते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित महिला के विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। कृष्ण कुमार शुक्ल नामक भद्र पुरुष ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी बुरी तरह से मारा पीटा गया। पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने पर पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाना मौरिस नगर ले गई। थाना मौरिस नगर से मामला कश्मीरी गेट मेट्रो थाना स्थानांतरित कर दिया गया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीरी गेट मेट्रो थाना ने आरोपियों के धन प्रभाव में पीड़ित महिला के बयान पर एफ आई आर दर्ज नहीं की। पीड़ित महिला ने अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यालय से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई। हिन्दू महासभा ने पीड़ित महिला को न्याय दिलवाने के लिए पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के दबाव में थाना कश्मीरी गेट मेट्रो में घटना के तीन महीने बाद 6 नवंबर को भारतीय न्याय दंड संहिता 2023 की धारा 74,75,76,351(3),303(2),115(2) और 3(5) में एफ आई आर दर्ज की गई।
आरोपीगण पीड़ित महिला पर एफ आर आर वापस लेने का निरंतर दबाव बनाते हुए ऐलान कर रहे हैं कि उन्होंने पुलिस को अपने धन बल के प्रभाव से अपने पक्ष में कर लिया है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। आरोपियों द्वारा पीड़ित महिला को धमकाया जा रहा है कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे गायब करवा देंगे।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने आरोपियों की धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों जितेंद्र मिश्रा, अवध कुमार और अभिनव मिश्र को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। यदि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो हिन्दू महासभा अपनी मांगों के समर्थन में पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था स्पा और सेक्स का कॉकटेल, 12 गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने गढ़ रोड स्थित सम्राट…

4 hours ago

तेंदुए के हमले में 4 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में दहशत

प्रतीकात्मक पौड़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तराखंड के पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक दिल…

4 hours ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार की सुबह 5…

5 hours ago

दुष्कर्म पीड़िता को जानते थे आरोपी, पिता की तहरीर पर दोनों गिरफ्तार

हरदोई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया…

6 hours ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार की सुबह…

6 hours ago

भोजपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

आरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार पुलिस ने शनिवार को भोजपुर जिले के शाहपुर इलाके…

6 hours ago