शिवाजी पब्लिक स्कूल पताही के प्रिंसिपल गौतम राज ने दी श्रद्धांजलि
मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार रात तकरीबन 10:00 बजे दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया वे 92 वर्ष के थे। उनके निधन पर शिवाजी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सोनी गुप्ता व प्रिंसिपल गौतम राज ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं स्कूल की मौजूद छात्रछात्राओं व शिक्षकशिक्षिका ने मौन रखा।
मनमोहन सिंह सधारण परिवार से उठकर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने ।उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी है ।प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए थे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे । इससे पहले वे भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं। तथा 2019 से 2024 तक छठी बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…
लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…
लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…
18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…