जैसा था, वैसा ही मिलूँगा

जीवों के प्रति दया व कृतज्ञ भाव,
धार्मिक प्रवृत्ति सज्जनता दिखाती है,
माया और कृतघ्नता में लिप्त भावना
नरक में पहुँचाने का कारण होती है।

जिंदगी को एक खेल की तरह जीना,
रोज नए तरीके से खेलना सीखना,
खिलाड़ी वही कुशल दमदार होता है,
जो अपने दाँव से विजयी होता है ।

अगर स्वाद भुला दिया जाय तो
शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है,
निरर्थक विवाद व चिंता भूल जायँ
तो जीवन सम्बंध स्थिर रहता है।

अपने जुनून व ललक मे जीते जीते
बिताया है अब तक की यह ज़िंदगी,
दुनिया का कायदा जब देखा तब,
बिखरती देखी हर पल हमारी ख़ुशी।

रिश्ते निभाते निभाते हम दिल से
बहुत ही दूर तक चलते चले गए,
फायदा, नुक़सान देखे बिना ही,
कि कितनी आसान रही ज़िंदगी।

ठीक किताब के उस पन्ने की तरह हूँ,
कि किताब कितनी ही पुरानी हो जाए,
जब याद आये, किताब खोल लेना,
उसमें लिखा हर शब्द वही है मिलना।

आदित्य जैसा था, आज वैसा ही हूँ,
यही कमजोरी है दिल की सुनता हूँ,
मित्र भलाई में दिमाग़ नहीं लगाता हूँ,
दिल कहे उनके लिये वही करता हूँ।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago