दिल दिया है दर्द मत देना

•••

मुलाक़ात हो न हो बात होनी चाहिये,
मिलन हो न हो अनुराग होना चाहिये,
दोस्ती दिल से हो तो और अच्छा है,
दोस्ती में जज़्बात क़ाबू होना चाहिए।

दीदारे यार की ख्वाहिश ज़रूरी है,
बाहों में भरकर गले लगना ज़रूरी है,
तनहाइयों में दोस्त मिलें या न मिलें,
महफ़िलों में मिलना फिर भी ज़रूरी है।

उत्सुकता बढ़ी है मित्र के मिलन की,
जिज्ञासा बढ़ रही है दोनो दिलों की,
बाहों में झप्पी भर फिर जकड़ लेना,
हाँथों को हाथों में भर कर चूम लेना।

इसमें शायरी कहाँ है बस जज़्बात हैं,
दिल से दिल मिल जाते हैं ये बात है,
समुंदर को भी तालाब की तलब है,
मुझे अब अपनी दोस्ती की क़दर है।

स्वागत आपका दिल की गहराई से,
दोस्ती मिशाल होगी हमारी आपसे,
अगर तुम न चाहो तो भी मैं मित्र बनूँगा,
भले कभी न मिलें, मन से मित्रता करूँगा।

आदित्य दिल दिया है दर्द मत देना,
अपना माना है तो पराया न करना,
यूँ ही मंज़िल सफ़र तय हो जाएगी,
मित्र की याद में जिंदगी कट जाएगी।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’,
लखनऊ

rkpshomnath

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

3 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

3 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

3 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

6 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

7 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

1 day ago