सांसद-विधायक निधि में कमीशनखोरी से हो रहे हैं घटिया निर्माण कार्य-विजय कुमार मिश्रा

सिन्दुरिया-सिसवा मार्ग जर्जर, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि को नहीं है चिंता

जान जोखिम में डाल जनता आने-जाने को मजबूर

जनपद में रोजगार न होने के कारण बेरोजगारों का बड़े शहरों में पलायन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद एवं विधायक निधि में भारी कमीशन खोरी के कारण निर्माण कार्य घटिया किस्म के हो रहे है। सिन्दुरिया- सिसवा मार्ग जर्जर है। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को इसकी चिंता नहीं है। जनता जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर है।
उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष, शक्तिपीठ बल्लोधाम के पीठाधीश्वर एवं भावी सांसद प्रत्याशी विजय कुमार मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि किसान देश के रीढ़ है, परंतु उनकी पीड़ा न तो सरकार समझ रही है न ही जनप्रतिनिधि। किसानों का शोषण हो रहा है। क्योंकि गन्ना तौल के बाद चीनी मिले भुगतान नहीं कर रही है। किसान अपने उपज की बिक्री के लिये मारे-मारे फिरते है। अगर किसान खुले बाजारों में बेचता है तो वहां भी शोषण होता है। किसान घटतौली के शिकार होते है। वहीं उनके अनाज के कम मूल्य मिलते है।
पीठाधीश्वर श्री मिश्र ने कहा कि बिना इंतजाम किये ही पराली जलाने पर रोक लगाना किसानों के उपर पहाड़ टूटने के समान है। क्योंकि कम्बाइन से फसल कटने के बाद बिना पराली निस्तारण के खेतों की जुताई संभव नहीं है। लेकिन इस दिशा में सरकारें खामोश है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी किसानों की पीड़ा सरकार तक पहुंचाने में असफल है। क्योंकि उन्हें जनता से सरोकार नहीं है। वे अपना विकास करने में जुटे है।
शिक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा महंगी होती जा रही है। यहां के बच्चे बड़े शहरों में जाकर शिक्षा अर्जित कर रहे है। लेकिन यहां अभी तक टेक्निकल शिक्षा की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि रोजगार देने के बजाय स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाएं भी नाकाफी है। संयुक्त जिला चिकित्सालय से गम्भीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। जिला मुख्यालय पर तमाम प्राइवेट हास्पिटल खुले है। लेकिन वहां भी गम्भीर बीमारियों का इलाज होना असंभव है। ऐसे में मरीज अपना इलाज कराने के लिये गोरखपुर समेत बड़े शहरों में जाने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि जनता ने अगर मुझे आशीर्वाद दिया तो शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे और किसानों की समस्याओं पर अमल कर निस्तारण करायेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

31 minutes ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

47 minutes ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

51 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

52 minutes ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…

56 minutes ago