अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटन में ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार पर रोक

तत्कालिन ग्राम विकास अधिकारी अनुज कुमार निलंबित

अंतिम जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा भागाटार में 6 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटन किये जाने के मामले में ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यो पर रोक लगा दी गयी है जबकि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी अनुज कुमार को निलम्बित कर दिया गया है। गांव में विकास कार्य कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गयी है।
बताया जाता है कि ब्लाक के ग्राम सभा भागाटार में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में अपात्रों को आवास उपलब्ध कराने की शिकायत गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पूर्व जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार से किया था। जिस पर  उन्होंने शिकायत की जांच कराने के लिये जिला कृषि अधिकारी को नामित किया गया था। जांच में मामला सही पाये जाने पर उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट प्रेषित कर दिया था। जिस पर पूर्व जिलाधिकारी 25 सितम्बर को ग्राम प्रधान संगीता देवी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। 12 अक्टूबर को ग्राम प्रधान द्वारा इस संदर्भ में कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराया गया जिस पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने जांच रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान भागाटार संगीता देवी के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा गदी है। अंतिम जांच के लिये अधिकारियों की टीम गठित किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

18 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago