बिजली कटते ही पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
कंधरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव में शुक्रवार की देर रात बिजली कट जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर कई प्रहार कर दिया, सिर में गंभीर चोट आने से पत्नी लहुलुहान होकर घटनास्थल पर गिर गई। जानकारी मिलते ही उसका देवर उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में पुलिस जुट गयी है। कंधरापुर के नामदारपुर गांव निवासिनी सुनीता (40) की गांव निवासी मुन्ना से दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से सुनीता के दो पुत्र व एक पुत्री थे। मुन्ना से शादी के बाद भी उसे दो पुत्रियां हुई। शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर की लाइट अचानक चली गई, जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया कहासुनी के दौरान ही पति मुन्ना ने घर में रखे धारदार हथियार (बांका) से पत्नी सुनीता पर कई प्रहार कर दिया। जिससे सुनीता लहुलुहान होकर गिर पड़ी, इसके बाद मुन्ना घर से फरार हो गया। सूचना पर सुनीता का देवर सुग्रीव मौके पर पहुंचा और उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल चला गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपित पति मुन्ना को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां उससे घटना को लेकर पूछताछ करने में जुटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, सुनीता के पहले पति के तीन व मुन्ना के दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago