जब प्यार मे हुई मजबूर तब युवती ने कि आत्म हत्या की कोशिश

सोशल मीडिया पर लाईव होकर वीडियो वायरल करके अभियुक्तों का बताया नाम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज थाना अंतर्गत एक गांव का एक प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सकिता (काल्पनिक)नाम की एक युवती अपने सोशल मीडिया पर जहर खाकर जान देने का लाइव वीडियो प्रसारित किया है। इस वीडियो को टि्वटर पर पासवान 95 नाम के ट्विटर अकाउंट से इसे शेयर भी किया गया है, जिसमें बताया गया कि युवती एक कुंदन पासवान नाम के युवक से प्रेम प्रसंग कर बैठी थी कुंदन ने अपनी शादी शुदा जिंदगी को छुपाते हुए युवती के साथ प्रेम को परवान चढ़ाया और फिजिकल रिलेशन बना डाला ।कुछ समय बिता इस बात की जानकारी पीड़िता को हुई की कुँआवारा समझ रही युवक की शादी हो चुकी है तो मानो उसकी दुनिया ही उजड़ गई । प्यार में धोखा खाए इस युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है, जिसमें जिम्मेदार कुंदन पासवान व उसके परिवार को आरोपित भी किया है कि अगर उसके साथ कोई दुर्घटना घटती है ,तो इसकी सारी जिम्मेदारी कुंदन और उसके परिवार और पत्नी की होगी इस वीडियो में अभी बताया गया कि युवती का कहना है कि अब उसके पास कोई ऐसा रास्ता नहीं है, जिंदगी अब बोझ बन गयी है जीने की लालसा छोड़ चुकी है यह भी कहती है कि मै बुरी तरह से धोखा खाई हूं। इस वायरल वीडियो का संज्ञान आजमगढ़ पुलिस को जब हुआ तो उसने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर थाना बिलरियागंज को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही का आदेश जारी किया है। पीड़िता ने कहाँ अगर मुझे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार कुंदन और उसका परिवार होगा। अगर मुझे कुछ भी होता है तो मुझे इंसाफ मिलना चाहिए, यह सिंदूर है और कुछ नहीं और अगर मुझे कुछ हुआ तो एक बार नहीं 1000 बार कह रहे हैं कि उसका जिम्मेदार उसकी पत्नी प्रतिमा सरोज उसके पिता सतई उसका भाई दीपक सरोज जिम्मेदार होंगे। वायरल वीडियो की पुष्टि राष्ट्र की परम्परा नही करता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago