मेरी रचना, मेरी कविता
——X——
विधाता की महिमा कितनी अजीब है,
दुनिया को बनाकर स्वयं अदृश्य हैं,
आँखों की ज्योति दी देखने के लिए,
फिर भी दिखते बंद आँखों से ही हैं।
भगवान तो होते ही बहुत सरल हैं,
बस नाम जपें तो हमारे हो जाते हैं,
सुख पाने पर हम उन्हें भूल जाते हैं,
दुःख आते ही वो फिर याद आते हैं।
बस मीठा बोलो, उन्हें ख़रीद लो,
सच्चे लोग बहुत ही सस्ते होते हैं,
शायद इसीलिए दुनिया के लोग
उनकी कीमत नहीं समझ पाते हैं।
पतझड़ में ही रिश्तों की परख होती है,
बारिश में तो हर पत्ता हरा दिखता है,
दुख में सोच सकारात्मक हो जाती है,
ख़ुशियों से नकारात्मकता आती है।
किसी को स्मरण रखने या उससे
मिलने के लिये मन बनाना पड़ता है,
जब मन इसका निश्चय कर लेता है,
तो वक्त अपने आप निकल आता है।
किसी की मदद करने का इरादा हो
तो स्वयं का मन भी बनाना चाहिए,
मन में जब दृढ़ निश्चय हो जाता है,
तो मदद का हाथ आगे बढ़ जाता है।
यदि हम कमजोरी पर नियंत्रण कर लें,
तो असम्भव को सम्भव बना सकते हैं,
आदित्य दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़ें तो,
उस बुलंदी से आसमाँ झुका सकते हैं।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…