टीएसी जांच के नाम पर ठेकेदारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं– शरद सिंह

माननीयों की दादागिरी और पीडब्ल्यूडी की तानाशाही के खिलाफ एकजुट हो ठेकेदार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह लोक निर्माण विभाग ठेकेदारों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। शरद सिंह ने कहा है कि निविदाओं में की जा रही अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला उठाने पर हमें दबाने और डराने के लिए टीएससी जांच कराई जा रही है। निविदा सूचना संख्या 1989/76 यात-दे0 वृत्त /23 दिनांक 24 -5-2023 कुल ग्रुप एव निविदा सूचना 1990/76यात-दे0वॄत/23 दिनांक24-5-2023 के द्वारा 5-6-2023, 26-6-2023 तक से आमंत्रित की गई थी। जिसमें ठेकेदारों पर निविदा ना डालने के लिए दबाव बनाया गया । उसके बाद भी कुछ ठेकेदारों ने उस में निविदा में भाग लिया। तो उनकी टीएसी जांच शुरू करा दी गई।

इस बात की शिकायत मेरे द्वारा मुख्य अभियंता एवं प्रमुख अभियंता से की गई तो निविदा निरस्त कर दी गई । निरस्तीकरण का आदेश देवरिया ठेकेदार संघ को बनाया गया है जो कि जांच का विषय है। शरद सिंह ने कहा कि इसकी गहनता से जांच उच्च स्तरीय सतर्कता से कराए जाने की आवश्यकता है। ठेकेदारों के शोषण के इस खेल में जिले के सभी जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि निविदाओं में भाग लेने वाले ठेकेदारों पर जिले के समस्त माननीयों द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व में कराए गए कार्यों की टी.ए.सी. जांच की संस्तुति की गई है। समिति की यह मांग है कि जांच होने के साथ-साथ निविदाओं के निरस्तीकरण की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने ठेकेदारों से इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के पास गुहार लगाने की अपील की है साथ ही कहा है कि माननीयों की दादागिरी और विभाग की तानाशाही के खिलाफ हमें एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago