अपनी मांगों के लेकर शिवपाल यादव से मिले खिरिया बाग के किसान

शिवपाल यादव ने आगामी मानसून सत्र में सदन में सवाल उठाने का दिया आश्वासन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l 293 दिन से धरनारत जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को दिया पत्रक।
1 अगस्त 2023. खिरिया बाग के किसान मजदूर सुबह सुबह ही रेलवे स्टेशन के पास रुके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मुलाकात किए, किसानों की बात सुनने और उनका पत्रक लेने के बाद शिवपाल यादव ने आगामी मानसून सत्र में एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को जमीन मकान से बेदखल करने के सवाल समेत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक पार्क के नाम पर किसानों को जबरिया उजाड़ने के सवाल को, सदन में उठाने का आश्वासन दिया। खिरिया बाग के किसानों के प्रतिनिधि मंडल में पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव, अधिवक्ता संदीप उपाध्याय, अवधेश यादव, शशिकांत उपाध्याय, सुजय उपाध्याय, नंदलाल यादव, बलराम यादव, विजय यादव, जटाशंकर उपाध्याय, प्रेम चंद भारती, प्रमोद, रविन्द्र यादव, संदीप यादव, महेंद्र राय मौजूद थे।
किसानों ने कहा कि हम अन्नदाता हैं और यह देश खेतों, खलिहानों, जवानों, किसानों का देश है. हमारा आपसे अनुरोध है कि आप आगामी मानसून सत्र में इस सवाल को मजबूती से सदन में उठाएं कि हमारी जमीनों को विकास परियोजनाओं के नाम पर न छीना जाए, हमारी ग्रामसभा इस तरह की किसी भी परियोजना के लिए जमीन नहीं देगी।
किसानों ने कहा कि 293 दिन से आजमगढ़ के खिरिया बाग, जमुवा हरिराम मंदुरी में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर हवाई पट्टी विस्तारीकरण हेतु जमीन छीने जाने के विरोध में गदनपुर हिच्छनपट्टी, बलदेव मंदुरी, जिगिना करमनपुर, जमुआ हरिराम, कादीपुर हरिकेश, हसनपुर और अन्य गांव के लोग धरने पर बैठे हैं, वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे आजमगढ़ के सुमाडीह, खुरचंदा, बखरिया, सुलेमापुर, अंडीका, छजोपट्टी और सुलतानपुर के कलवारीबाग, भेलारा, बरामदपुर, सजमापुर के किसान औद्योगिक पार्क के नाम पर जमीन छीने जाने के विरोध में आंदोलनरत हैं। खेती हमारी जीविका का प्रमुख साधन है. एयरपोर्ट और औद्योगिक पार्क के नाम पर हमारे पुरखों के मकान और जमीन छीनकर हमारे गांव का अस्तित्व मिटाने की कोशिश हो रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

7 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

12 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

13 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

14 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

14 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

14 hours ago