रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार की सुबह से ही बरहज रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस प्रशासन एवं आमजन मानस की गहमा गहमी रही।
रेल प्रशासन चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो व आमजन को रोके रखा।
बताते चले कि धरने के चौथे दिन शनिवार कि सुबह कांग्रेस जन बरहज रेलवे स्टेशन पर पेयजल एवं शौचालय कि मांग पर रेलवे चक्का जाम करने के लिए रेलवे स्टेशन पर नारा लगाते हुए जा रहे थे कि कांग्रेसियों एव आमजन को गेट पर ही रेल प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान रेल प्रतिनिधि व कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के बीच बरहज रेलवे स्टेशन पर मुल भूत सुविधाओं को पूरा कराने को लेकर काफ़ी बहस हुई। रेल प्रतिनिधि आस मोहम्मद ने कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह से कहाँ कि इन तीन दिनों मे आपकी मांगो को रेल मंत्री एवं डी आर एम तक पहुंचा दी गयी है, जिसके परिणामस्वरूप शनिवार से रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन की रगाई पुताई शुरू कर दी गयी है। और बहुत जल्दी पेयजल व शौचालय की व्यवस्था रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर ईजाद कर दी जाएगी। इस दौरान रविप्रताप सिंह ने कहाँ की कितने शर्म की बात है कि ब्रिटिश सरकार के समय बना स्टेशन जिसपर यात्रियों के लिए न शौचालय है और ना ही शुद्ध पेयजल।
उन्होंने कहाँ कि हम कांग्रेसी जनो को ट्रेन रोकने से रोका गया जबकि हमलोग गांधीवादी तरिके से धरना कर जनता के लिए पेयजल एवं शौचालय कि मांग कर रहे थे, जिसपर रेल प्रशासन ने मांगो को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया।
भोला तिवारी ने कहाँ कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह बेचने का काम नहीं करती बल्कि इतिहास को सजोने का कार्य करती है। इसी क्रम मे चंद्रभूषण पाण्डेय ने रेल प्रशासन से प्रश्न करते हुए कहाँ की ब्रिटिश हुकूमत के समय मे बना इस बरहज रेलवे स्टेशन को आज तक मुलभुत सुविधाओं से क्यों वँचित रखा गया?
उन्होंने कहाँ की जनहित मे रेल प्रशासन बरहज स्टेशन पर पेयजल एवं शौचालय तथा साफ सफाई की व्यवस्था मुहैया कराये, ताकि यात्रियों व आमजन को दिक्क़तो का सामना न करना पड़े। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

29 minutes ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

41 minutes ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

56 minutes ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

1 hour ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

1 hour ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

2 hours ago