मुख्य राजस्व अधिकारी ने घोड़ा मालिकों के साथ बैठक कर दी आवश्यक जानकारी
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने आज चेतक प्रतियोगिता (घुड़दौड़) के दृष्टिगत घोड़ा मालिकों के साथ ददरी मेला क्षेत्र में बैठक कर चेतक प्रतियोगिता के नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पंजीकरण करा लिया जाय। पंजीकरण शुल्क रूपये 1100 हैं। उन्होंने कहा कि चेतक प्रतियोगिता (घुड़दौड़) के लिए पांच घोड़ों का एक समूह बनाया जाएगा । प्रत्येक समूह को पहले राउंड में तीन चक्कर लगाने होंगे । प्रत्येक समूह से दो विजेता घोड़े फाइनल राउंड में जाएंगे । फाइनल राउंड में चार चक्कर लगाने होंगे । फाइनल राउंड में प्रदर्शन के आधार पर प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा । विजेता विजेता घोड़े के स्वामियों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। घुड़दौड़ के लिए रेसकोर्स तैयार कर लिया गया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को रात में तैयारी की निगरानी के साथ-साथ नगर समय से सभी आवश्यक तैयारी करने के दिशा निर्देश दिए ।
18 नवंबर को मध्यान्ह 12 बजे चेतक प्रतियोगिता (घुड़दौड़) का आयोजन किया जाएगा। दादरी पशु मेला में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे तूफान, रॉकेट व चेतक सहित अन्य घोड़े भी घुड़दौड़ में शामिल होंगे।
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…