मछली विक्रय केन्द्रों पर मत्स्य विभाग द्वारा छापामारी

प्रतिबंधित प्रजाति की मछली बिक्री करने होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले में प्रतिबंधित मछली के अवैध व्यवसाय की शिकायतें संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर सहायक निदेशक मत्स्य डॉ जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत ग्राम बारापत्थर स्थित मत्स्य व्यवसाई बशीर अहमद खान, नानपारा क्षेत्र के गंभीरवा बाजार स्थित मत्स्य व्यवसाई कलीम तथा अन्य क्षेत्रों के निकटवर्ती बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानो एवं टैंकों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रतिबंधित मछली नहीं पाई गई। विक्रेताओं द्वारा पंगेशियस व देशी प्रजाति की मछली ग्रास मछली, रोहू मछली आदि का विक्रय किया जा रहा था।सहायक निदेशक मत्स्य डॉ कुमार द्वारा मत्स्य विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रतिबंधित प्रजाति की मछली का पालन एवं बिक्री पूर्णतया प्रतिबन्धित है। प्रतिबन्धित मछली का पालन एवं किसी प्रकार का व्यवसाय करते हुए पकड़े जाने पर दण्ड का प्राविधान है। प्रतिबंधित प्रजाति की मछली का पालन एवं व्यवसाय करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। डॉ. कुमार ने बताया कि निरीक्षण के समय रास्ते में मछलियां ले जाते हुए एक ट्रक की जांच करने पर वाहन में बर्फ में लगी हुई पयास मछली पायी गयी जो प्रतिबन्धित नहीं है। जांच के दौरान वाहन चालक से पूछताछ भी गई तथा दस्तावेज़ों की जांच पड़ताल भी की गई। ए.डी. मत्स्य डॉ. कुमार ने आमजन को सुझाव दिया है कि थाई मांगुर मछली ना खाएं, इसे खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा रहता है इसलिए सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दिया है। कुछ दिन पहले ही जनपद में 9.5 कुंटल प्रतिबन्धित मछली को नष्ट करया गया था। दुकानदार किसी भी सूरत में प्रतिबंधित मछली की खरीद-बिक्री न करें। अगर कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित मछली की बिक्री करते पकड़ा गया तो उसके विरूद्ध अनिवार्य रूप से विधिक कार्रवाई की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

9 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

9 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

13 hours ago