Categories: Uncategorized

बलिया में मजदूरी को घर से निकले मजदूर का मिला शव

घटनास्थल का पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने किया निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां- चन्दुकी मार्ग पर रविवार की दोपहर
अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई जहां मृतक की शिनाख्त सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुभाष राजभर 50 के रूप में की गई।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह कुछ युवक बरवां-चंदुकी मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच बलिया- गड़वार मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर चंदुकी नहर पर अधेड़ का शव युवकों ने देखा और शोर मचाया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सुखपुरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। परिजनों के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुभाष राजभर शनिवार को प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। रात में वापस नहीं लौटने पर उन्हें चिंता हुई। रविवार की दोपहर गड़वार- बलिया मुख्य मार्ग से बरवां- चंदुकी नहर मार्ग से 50 मीटर दूरी पर अधेड़ का शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

9 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

9 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

13 hours ago