सामाजिक सेवा, सद्भाव विषयक गोष्ठी में तहसीलदार सदर का सम्मान

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में बैंक और पत्रकार संगठनों द्वारा सामाजिक सेवा, सद्भाव विषयक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें तहसीलदार सदर उमाशंकर त्रिपाठी को उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया ।
ऑल इंडिया ग्रामीण ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने अंगवस्त्रम और सम्मान पत्र भेंट करते हुए कहा कि, समाज की सेवा करना एक पुनीत कार्य है, सदर तहसीलदार ने अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन करते हुए इस भयंकर सर्दी में जरूरत मंदो को कम्बल और जगह जगह अलाव उपलब्ध कराने में प्रशंसनीय कार्य किया है । उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा गरीबो के लिए जो योजनाए संचालित की जा रही है, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी उसे तत्परता से करते हुए सरकार की मंशा को पूरा कर सकते हैँ ।तहसीलदार सदर उमाशंकर त्रिपाठी ने सामाजिक सेवा और सद्भाव पर विशेष जोर देते कहा कि, उनके द्वारा सदैव अपने कार्यों के द्वारा लोगो की मदद करने का प्रयास किया जायेगा!
कार्यक्रम का सफल संचालन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया, इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आजमगढ़ मंडल के महामंत्री अच्युतानंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू तिवारी, डॉ बृजेश राय, अशोक कुमार तिवारी, सौरभ उपाध्याय, गोपाल कृष्ण दुबे,मनोज पाण्डेय, रितेश पंडित, बंशीधर पाठक, अभिषेक पाण्डेय, पंचदेव पाण्डेय, संजीव तिवारी सहित आदि लोग रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

8 minutes ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

41 minutes ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

1 hour ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

1 hour ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

2 hours ago