किशुनपुर गौशाला में चारा के अभाव में गाय माता ने तड़प कर त्यागी प्राण

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा किशुनपुर में गौ माता की लगातार मौत की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को, वहाँ के कर्मियों द्वारा पहले रोक दिया गया है। कहा गया कि बिना पास लिए अंदर नही जाना है। इसकी पुष्टि के लिए सिक्रेट्री से बात हुई तो उन्होंने खुद मना कर दिया। जब पत्रकारो ने उपजिलाधिकारी सदर से पूछा तो उन्होंने बताया कि ऐसी बात नही है, बड़ी मशक्कत के बाद पत्रकारों को अंदर प्रवेश मिला सूत्रों द्वारा मिली जानकारी सही पाई गईं जहाँ चार गाय जमीन पर मरी पड़ी मिली है। आप खुद देख कर अंदाजा लगा सकते हैं कि एक पर एक गाय कसी हुई है। गौशाला में चारा व पानी के अभाव में तड़प कर एक दिन में चार गौ माता मर रही है।

इस हाड़ कपकपाती ठंड में गौवंश को रहने की व्यवस्था नही की गयी। लोगो ने बताया कि ठंड लगने से भी कई गाय की मौत हुई है।पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी बात की तो उन्होंने ने बताया कि आठ लाख रुपये चारा के लिए आया था, लेकिन गायो की संख्या के हिसाब से चारा भी नही देखने को मिला है। सूत्रों द्वारा ग्रामीण स्तर से पता चला है कि ब्लॉक में भी इसकी चर्चा हो रही है कि, चारा का भी पैसा वीडियो व सिक्रेट्री मिलकर खा रहे हैं, जहाँ गौवंश को समय से चारा नही मिल पा रहा है। जिससे चारा कम मिलने से व ठंड की वजह से गौ माता तड़प कर प्राण त्याग रही है। जहाँ प्रदेश की योगी सरकार गौ माता की रक्षा के लिए किसी तरह की कोई कमी नही छोड़ रही है। लेकिन ब्लॉक जहानागंज के सिक्रेट्री व वीडियो पूरी तरह से सरकार को बदनाम करने में लगे हैं। साथ ही आवास व शौचालय भी पात्रों को न देकर अपात्रों को दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन सब पैसे का खेल है, पात्र हो या अपात्र जो पैसा देगा उसी को आवास मिलेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

12 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

13 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

13 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

13 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

13 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

13 hours ago