उद्यमिता कौशल विकास एवं डिजिटल साक्षरता पर निशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण

बेरोजगारों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्र की परम्परा आजमगढ़ संवाददाता से सूचना क्रांति पर बात करते हुए, रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की संचालिका हिना देसाई ने बताया कि, आज हमारी दुनिया सूचना क्रांति के दौर से गुजर रही है, स्मार्ट फोन ने इंटरनेट को गावों तक पंहुचा दिया है | इससे ग्रामीण इलाकों में लोग उन उत्पादों और सेवाओं का उपयोग कर पा रहें हैं जो पहले शहरों तक सीमित थीं | आज इ कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की पहुंच घर घर तक है,इस बदलाव की वजह से रोजगार/व्यवसाय के नितांत नए अवसर सामने आये हैं क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के इन नए अवसरों से जोड़ने के लिए रामानंद सरस्वती पुस्तकालय नाबार्ड के सहयोग से डिजिटल टेक्नोलॉजी और उद्यमिता विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है | राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित, इस निशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण की अवधि तीन माह है | “उद्यमिता कौशल विकास और डिजिटल साक्षरता के माध्यम से ग्राम रूपांतरण” (Rural Transformation Through Entrepreneurial Skill Development & Digital Literacy) शीर्षक वाले इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामानंद सरस्वती पुस्तकालय, जोकहरा के परिसर में होगा | इस रोजगार परक प्रशिक्षण की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है | प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र संस्था पर उपलब्ध हैं | साक्षात्कार के बाद चयनित विद्यार्थियों के साथ ट्रेनिंग कार्यक्रम फरवरी 2023 के दूसरे पखवाड़े से शुरू होगा |
इस कार्यक्रम में उद्यमिता कौशल, बेसिक कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विसेज, डिजिटल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग, ऑडियो एडिटिंग, डिजिटल मार्केटिंग और एफिलिएट मार्केटिंग विषयों के बारे में सिखाया जायेगा | प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षणार्थी अपने चुने हुए ट्रेड पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाएंगे जिसके आधार पर उन्हें वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा | प्रशिक्षण कोर्स को सफलता के साथ पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा |
सूचना क्रांति ने डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराएं हैं | हमारे युवा उद्यमिता और डिजिटल तकनीक को सीख कर अपने कैरियर को सफलता की नई उंचाईओं पर ले जा सकते हैं |
केवल स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आवेदन करें|
और निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए कृपया फ़ोन नंबर 8765582704 पर व्हाट्सअप करें।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

14 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

14 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

14 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

14 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

15 hours ago