कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनीमैन की 270वीं जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ में गत 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर भव्य रूप से होम्योशक्ति – 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को सुरक्षित, सरल और जनहितैषी बताया। कार्यक्रम में एनएचएमसी के प्रधानाचार्य डा. पुष्कर विजय, पूर्व चेयरमैन मेडिसिन बोर्ड डा. बीएन सिंह, डा. उमंग खन्ना, डा. पंकज श्रीवास्तव व डा. ममता पंकज आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही जहां प्रदेश भर से आए होम्योपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुशीनगर जनपद से जुड़े होम्योपैथिक चिकित्सकों डा. सुभाष यादव, डा. अनिल गुप्त, डा. बलीराम यादव, डा. सिब्बू अंसारी, डा. वाजिद अली व डा. आकाश गुप्ता को उनके क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना और इसके वैज्ञानिक पक्ष को समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना था। विशेषज्ञों नें
होम्योपैथी को एक भरोसेमंद चिकित्सा विकल्प बताया और चिकित्सकों से इस विधा को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…