कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी में आयोजित एक निजी समारोह में क्षेत्र के युवाओं ने प्रख्यात कथा प्रवक्ता राजन महाराज के शिष्य पं. कृतिकर महाराज व आईआईटी कानपुर के मेधावी छात्र हर्षित पांडेय का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिनन्दन मिश्र, दयानंद, शाश्वत, नीरज सहित अन्य युवाओं ने दोनों को अपना रोल मॉडल और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इनकी साधना, समर्पण और उद्देश्य के प्रति अडिगता से हम सभी न केवल प्रेरणा लेते हैं, बल्कि स्वयं के भीतर भी श्रेष्ठता की तलाश में जुटते हैं। इस अवसर पर सभी ने अपने जीवन में अनुशासन, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति निष्ठा अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं. कृतिकर महाराज ने कहा कि साधना का अर्थ केवल ध्यान नहीं, बल्कि अपने कर्म, सोच और लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठ होना है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन को सार्थक बनाना है तो हर युवा को आत्ममंथन कर यह तय करना होगा कि वह जीवन से क्या चाहता है, फिर उसी राह पर तप और त्याग के साथ आगे बढ़ना होगा। आईआईटीयन हर्षित पांडेय ने कहा कि लक्ष्य केवल सोचने से नहीं, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से प्राप्त होता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि समय को साधकर, पूरी तन्मयता से अपनी पढ़ाई और कौशल निर्माण में लग जाएं। समारोह में दुर्गेश मिश्र, बृजेश मिश्र, नवेंदु मिश्र, दीपक पांडेय, विकास पांडेय, राजेश पांडेय, शशिरंजन मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, प्रतीक मिश्र, रविरंजन ओझा, सनी ओझा, आदित्य पांडेय, मनीष पाठक, रीतिक शाही, अतुल मिश्र आदि उपस्थित रहे।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…