लोक कल्याण के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका अध्यक्ष ने लोक कल्याण के लिए पचौहा स्थित हनुमानजी की मंदिर में पूजा अर्चना कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने हनुमान चालीसा के एक संदेश संकट ते हनुमान छुडावै.. मन क्रम बचन ध्यान जो लावै, सभी को दें शुभकामनाएं दी।
बताते चलें कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दिन महावीर हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
धर्म में चैत्र माह को 12 महीनों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में हिंदू नववर्ष, एकादशी, प्रदोष समेत चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े पर्व मनाएं जाते हैं, परंतु चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि हनुमान जी की पूजा-अर्चना को समर्पित है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक चैत्र महीने की पूर्णिमा को बजरंगबली का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है।शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को आठ सिद्धियां व नौ निधियां प्राप्त हैं और वह वर्तमान में भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं। यदि सच्चे प्रेम भाव से उनका स्मरण किया जाए, तो व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है पचौहा हनुमान मंदिर पर विशेष आयोजन किया गया था, यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नगर की कामना हेतु पूजा अर्चना कर भक्तों में प्रसाद वितरित किए गए। प्राचीन हनुमान मंदिर दक्षिणी मुखी कुटी घाट पर भी सुंदरकांड पाठ किया गया, हनुमानगढ़ी, प्राचीन हनुमानजी का मंदिर केवटलिया एवं नीलकंठ मंदिर सहित ग्रामीण एवं नगर के विभिन्न स्थानों पर हर्ष उल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।
इस दौरान भाजपा नेता श्याम सुंदर जायसवाल, रतन वर्मा, अनमोल मिश्र, मनोज गुप्त सहित अन्य भक्तों ने प्रसाद ग्रहणकिया

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

2 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

3 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

4 hours ago