Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआठ बोरी पानी का पाउच सीज, टीम ने लिये दो नमूने

आठ बोरी पानी का पाउच सीज, टीम ने लिये दो नमूने

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के एवं सहायक आयुक्त आजमगढ़ मण्डल के निर्देश पर अर्न्तजनपदीय विशेष अभियान के लिये खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम का गठन किया है। जिसमे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव प्रमोद कुमार है। टीम ने शनिवार को स्थान अमृतपाली थाना कोतवाली बलिया स्थित न्यू माँ गंगे निर्माण इकाई से पानी का 01 नमूना लिया गया तथा 08 बोरी पानी पाउच मूल्य एक हजार रु० का सीज किया गया। वार्ड नं0 11 बेदुआ कृष्णा नगर बलिया स्थित निर्माण इकाई उत्सव वाटर से 01 नमूना संग्रहित किया गया, साथ ही 40 बोरी पानी पाउच मूल्य 4000.00 रू० को सीज किया गया।
टीम ने खाद्य कारोबारकर्ताओ को खाद्य प्रतिष्ठान के परिसर को नियमित रूप से स्वच्छ रखने और नियमानुसार जनहित का ध्यान रखते हुये व्यवसाय करे। इनके अनुपालन सुनिश्चित न करने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments