भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में निदेशक बने हितेंद्र मिश्र

घुघली क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेकही के मूल निवासी हैं हितेंद्र मिश्र

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेकहीं के मूल निवासी हितेंद्र कुमार मिश्र ने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार में हिंदी विभाग के निदेशक के पद पर पदभार ग्रहण किया है। । उनके इस सफलता से घुघली क्षेत्र ही नहीं बल्कि महराजगंज जनपद के लिए गर्व की बात है।
प्रो. मिश्रा 28 नवंबर 1998 से स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर में हिंदी के प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए थे। वे प्रारंभ से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। उन्होंने अपने प्रतिभा के बल पर पहली बार प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए। और भारत के कई राज्यों में अपनी लंबी सेवाएं देते हुए उन्होंने मेघालय राज्य में निदेशक मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र नेहू शिलांग में हिंदी विभाग के प्रमुख भी रह चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से ही वह संघर्षशील रहे है। शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही पिता का साया सिर से हट गया। इनके बड़े भाई व ढेकहीं ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान नागेश्वर कुमार मिश्र ने अपने छोटे भाई हितेंद्र कुमार मिश्र की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नही होने दिया। इसके लिए वे अपनी पढ़ाई को ब्रेक करते हुए भाई के पढ़ाई को ब्रेक नहीं होने दिया। हितेंद्र कुमार मिश्र के इस सफलता से घुघली क्षेत्र ही नहीं बल्कि महराजगंज जनपद भी आज गोरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके इस उपलब्धि से प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष घुघली वीरेंद्र सिंह, भरत शुक्ला, अरुण कुमार सिंह, अविनाश उर्फ बंटी पटेल, रामाश्रय कन्नौजिया, हरिश्चंद्र यादव, रामराज यादव, रामप्यारे गौड़, आदि लोगों ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

12 minutes ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

50 minutes ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

59 minutes ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

1 hour ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

4 hours ago