CRPF में चयनित बेटे का गांव में ऐतिहासिक स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पिपरा मौनी में उस समय गर्व और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जब गांव के लाल वीरेंद्र कुमार गुप्ता CRPF की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने गांव पहुंचे। उनके आगमन पर गांव की सड़कें ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठीं। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और नाच-गान के साथ जवान का ऐतिहासिक स्वागत किया।

साधारण परिवार से निकलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जैसे प्रतिष्ठित बल में चयनित होकर लौटे वीरेंद्र कुमार गुप्ता के सम्मान में पूरा गांव उमड़ पड़ा। सड़क से लेकर उनके घर तक उत्सव जैसा माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार, मनोज शर्मा, राम दवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, धन्नजय यादव, गोविंद वरुण, मनोज, रमजान अली, दुर्गा दिन वरुण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पिता कमलेश गुप्ता पेशे से सफाईकर्मी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर सीआरपीएफ में चयन पाकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें – दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को यूजीसी से ऑनलाइन व ओडीएल मोड में यूजी-पीजी की स्वीकृति

ग्रामीणों ने कहा कि वीरेंद्र कुमार गुप्ता आज गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। गांववासियों ने जवान के उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा में सफलता की कामना की।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

10 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

10 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

10 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

10 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

10 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

10 hours ago