हिन्दू महासभा अयोध्या में 5 जनवरी को निकालेगी

हिन्दू राष्ट्र राम राज्य संकल्प छतरी यात्रा – बी एन तिवारी

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारत हिन्दू महासभा की तमिलनाडु इकाई कई वर्षों की भांति इस बार भी अयोध्या में छतरी यात्रा निकालने जा रही है। इस बार छतरी यात्रा हिन्दू राष्ट्र राम राज्य संकल्प यात्रा के नाम से जानी जाएगी। यह यात्रा 5 जनवरी को बिड़ला मंदिर से आरंभ होकर हनुमान गढ़ी जाएगी और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित आत्माराम तिवारी और तमिलनाडु अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में वहां के गद्दीनशीं महंत प्रेम दास जी महाराज को छतरी देकर भगवान हनुमान के चरणों में समर्पित करेगी। हिन्दू महासभा कार्यकर्ता रामराज्य और हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा की तमिलनाडु इकाई द्वारा दस साल पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी और तमिलनाडु के अध्यक्ष रमेश बाबू प्रमुख धार्मिक स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार से पूजित छतरी लेकर अयोध्या हनुमान गढ़ी पहुंचे थे और श्रीराम भूमि जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने तक हर साल हनुमान गढ़ी में छतरी समर्पित की जाती रही और मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर पूरे देश को मंदिर निर्माण का संदेश दिया गया। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद छतरी यात्रा को हिन्दू राष्ट्र राम राज्य स्थापना छतरी यात्रा का नाम दिया गया। इस बार 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचने वाली दिव्य और भव्य छतरी का गत दिनों चेन्नई में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन किया गया। अब यह छतरी तमिलनाडु के विभिन्न पवित्र धर्मस्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार से पूजित होकर 5 जनवरी को हनुमान गढ़ी में समर्पित होगी।
वाराणसी में हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने छतरी यात्रा पर कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र की देखरेख में हिन्दू राष्ट्र रामराज्य संकल्प छतरी यात्रा को भव्य बनाने की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। अयोध्या जिलाध्यक्ष राम निषाद प्रधान के नेतृत्व में एक तैयारी समिति का गठन किया गया है। यह समिति चेन्नई से अयोध्या पहुंचने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत, छतरी यात्रा के आयोजन की व्यवस्था और प्रशानिक व्यवस्था का कार्यभार संभालेगी।
डॉक्टर गीता रानी ने बताया कि छतरी यात्रा में अयोध्या के प्रमुख धर्माचार्यों को आमंत्रित किया जाएगा। वो स्वयं भी छतरी यात्रा में शामिल होने के लिए 5 जनवरी को अयोध्या पहुंच रही हैं। छतरी यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से आने वाले हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और धर्माचार्यों की सूची 31 दिसंबर को सार्वजनिक होगी। उन्होंने बताया कि हनुमान गढ़ी में छतरी समर्पित करने के बाद हिन्दू महासभा पदाधिकारी श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन करने के उपरांत लखनऊ जाएंगे और वहां से रेलमार्ग से वापस चेन्नई प्रस्थान करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

2 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago