आबकारी विभाग की टीम नेअवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर दी दबिश

25 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद कर मुकदमा किया दर्ज

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। कुटीर उद्योग के रूप में पनप रहे इस व्यापार को समाप्त करने के लिए समय-समय पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन अवैध कारोबार में संलिप्त लोग महिलाओं को आगे करके कारोबार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के अमृतानी में अवैध कच्ची शराब के ठिकाने पर दबिश दी तो हड़कंप मच गया, टीम ने मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है ।
अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार, के आदेश के अनुपालन में बुधवार को ज़िला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश के क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2,एस.एन.वर्मा व क्षेत्र -7, सुधीर कुमार द्वारा मयस्टाफ थाना राजघाट के ग्राम- अमरुतानी में दबिश दी गयी| दबिश के दौरान 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01अभियोग पंजीकृत किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

4 hours ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

4 hours ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

4 hours ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

4 hours ago

छापेमारी से पहले पुलिस टीम पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी सीधी टक्कर; चालक गंभीर

बड़हिया में तड़के बड़ा हादसा: रेड पर जा रही पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी…

5 hours ago

03 अक्टूबर 2026 राशिफल: 12 राशियों में किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान?

03 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें शिक्षा, करियर, धन, प्रेम…

5 hours ago