मदरसा दारूल उलूम सरकारे आसी में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।दारुल उलूम सरकारे आसी सादुल्लानगर बलरामपुर में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर संस्था के संस्थापक सैयद मुहिब्बुल हक ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को माला पहनाकर सम्मानित किया।एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया और बताया कि यदि समाज और देश में नाम रोशन करना है।तो आपको तालीम हासिल करनी पड़ेगी बगैर तालीम के कोई भी कौम तरक्की नहीं कर सकती।इस मौके पर सैय्यद मुफ्ती मुशाहिद रजा साहब ने देश के अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया और बताया कि जो कौम तालीम हासिल नहीं करती वो समाज में पिछड़ जाती है।इसलिए अल्पसंख्यकों को अच्छी तालीम हासिल करनी चाहिए।अच्छी तालीम हासिल करके ही हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य साहब ने इस मौके पर बताया कि सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन, सीखो और कमाओ योजना, नई मंजूरी योजना, उस्ताद योजना आदि अनेकों योजनाएं चला रही हैं जिससे अल्पसंख्यक वर्ग के लोग अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अध्यापक खान मोहम्मद ने इस मौके पर बच्चों को बताया कि संविधान के अनुच्छेद 29 व 30 हमे बताता है कि अल्पसंख्यक अपने धर्म, भाषा और संस्कृति को स्वतंत्र रूप से बनाए रख सकते हैं तथा अपनी शैक्षिक संस्थाएं स्थापित करने और उनके हितों की रक्षा करता है।अध्यापक विनय कुमार मिश्र,अध्यापक दिलदार हुसैन सिद्दीकी व अध्यापक अब्दुल वहीद साहब ने इस मौके पर बच्चों को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के प्रधानाचार्य निजामुद्दीन ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यदि ईमानदारी और लगन के साथ इल्म हासिल किया जाए तो आप किसी भी क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं। मास्टर अकलीम हाशमी ने इस मौके पर बताया कि अल्पसंख्यक के सामने एक ही रास्ता है कि वह अच्छी तालीम हासिल करें और अच्छी तालीम हासिल करके ही अल्पसंख्यक वर्ग किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है और अपने अधिकारों को प्राप्त सकता है। मास्टर मोहम्मद मोनिस हाशमी ने बच्चों को इल्म की अहमियत और समाज में फैले अंधकार को दूर करने का जरिया बताया और कहा कि शिक्षित होकर ही समाज को एक नई दिशा की ओर अग्रसर किया जा सकता है।
इस आयोजन में संस्था के मौलाना असरार अहमद,मौलाना सैय्यद फरहान रजा, मौलाना सैय्यद इरफान रजा, हाफिज मोहम्मद अनवारूल हक, सैय्यद फैजान रजा, कारी मोहम्मद इरफान,शाकिर अली, मोहम्मद तैय्यब हाशमी, मौलाना मोहम्मद गुफरान,मौलाना रियाजउद्दीन, सैय्यद जफर,कमर अहमद एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

2 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago