Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedसहायक पुलिस आयुक्त से हिन्दू महासभा और रेहड़ी पटरी दुकानदारों को मिला...

सहायक पुलिस आयुक्त से हिन्दू महासभा और रेहड़ी पटरी दुकानदारों को मिला न्याय का भरोसा – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में लगभग 50 रेहड़ी पटरी दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल थाना मोरिस नगर में सहायक पुलिस आयुक्त विनीता त्यागी से मिला। मौके पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ओबेरॉय भी उपस्थित रहे। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त विनीता त्यागी ने रेहड़ी पटरी दुकानदारों की समस्याओं को गौर से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया। रेहड़ी पटरी दुकानदारों ने पुलिस अधिकारियों के सामने दिल्ली विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में नए रेहड़ी पटरी दुकानदारों की बढ़ती संख्या से विश्वविद्यालय मुख्य परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़भाड़ से जाम की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। नए रेहड़ी पटरी दुकानदारों को तत्काल प्रभाव से हटाने और भविष्य में नए दुकानदारों को रेहड़ी पटरी लगाने से प्रतिबंधित करने की मांग की।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि मेट्रो रेहड़ी पटरी दुकानदार कल्याण संगठन से जुड़े सदस्यों ने अपनी समस्याओं को लेकर 6 जून को पुलिस उपायुक्त कार्यालय सिविल लाइन कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की थी। कल रात दस बजे से एक बजे तक थाना बुराड़ी में बुराड़ी थाना के थाना प्रभारी और थाना मोरिस नगर के प्रभारी की हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ओबेरॉय ने रेहड़ी पटरी दुकानदारों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करते हुए और दिल्ली विधानसभा सत्र आरंभ होने से डी सी पी कार्यालय स्थल पर धारा 144 लगाए जाने का हवाला देते हुए डी सी पी कार्यालय पर प्रदर्शन स्थगित करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से आग्रह किया। थाना मोरिस नगर में सहायक पुलिस आयुक्त विनीता त्यागी से रेहड़ी पटरी दुकानदारों की भेंटवार्ता का समय निर्धारित होने पर प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त विनीता त्यागी से भेंटवार्ता होने के बाद हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही और विश्वविद्यालय मुख्य परिसर को नए रेहड़ी पटरी दुकानदारों से मुक्त करवाने का पूरा भरोसा मिला है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ओबेरॉय ने बीट अफसर हैड कांस्टेबल कपिल कुमार और हैड कांस्टेबल बृजेश कुमार को नए दुकानदारों के रेहड़ी पटरी लगाने पर प्रतिबंध का सख्त आदेश दिया। दोनों बीट अफसर तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने में जुट गए।
जारी बयान के अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त विनीता त्यागी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में मैट्रो रेहड़ी पटरी दुकानदार कल्याण संगठन के केंद्रीय संयोजक प्रवीण कपिला, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मूल चंद नागर, महामंत्री थम्पी विद्रोही द्रविड़, संगठन मंत्री छोटे लाल, मंत्री पूरण सिंह बंटी, तारा चंद, मुकेश नौटियाल, प्रचार मंत्री आशीष कुमार सहित 50 से अधिक रेहड़ी पटरी दुकानदार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments