ट्रक और डबल डेकर बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)राजकोट से बलरामपुर जा रही डबल डेकर बस की बहराइच के धरसवा में एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई जहां हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,गुजरात के राजकोट से लगभग 40 यात्रियों को लेकर बलरामपुर जा रही डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई, कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को बाहर निकाला,हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह गंभीर रूप से घायल हैं। जिले के विभिन्न मार्गों पर टूरिस्ट परमिट की आड़ में कई प्रदेशों तक बस संचालन किया जाता है साथ ही उनमें क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है ऐसी ही एक डबल डेकर बस जो गुजरात के राजकोट से बलरामपुर जिला के लिए निकली थी बहराइच- बलरामपुर हाइवे पर धरसवा के बाद ट्रक से टकरा गई और हादसे में ट्रक ड्राइवर विन्दवालिया थाना भटनी जिला देवरिया निवासी पप्पू प्रसाद पिता का नाम कामता प्रसाद उर्म लगभग 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बस सवार श्रावस्ती के इकौना कस्बा निवासी महबूब पिता का नाम रफ़ी उल्ला उर्म लगभग 34 वर्ष व लक्ष्मण पुर जिला गोंडा के अजनईया निवासी राम राज उर्म लगभग 23 वर्ष पिता का नाम भोलेनाथ की मौत हो गई इनमें से एक बस का चालक था। वहीं हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र के गोबराई निवासी सूरज उर्म लगभग 10 व उसकी मां कलावती उर्म लगभग 35 वर्ष समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जहां गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी गिलौला और एक को मेडिकल कालेज बहराइच लाया गया। जिसमें सूरज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कोतवाल देहात ब्रह्मा गौड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन शुरू करवाया गया साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया,वाहनों को जेसीबी से किया गया अलग जहां घटना की सूचना मिलते ही एसपी- डीएम ने किया निरीक्षण
भीषण सड़क हादसे की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया‌ और उन्होंने घायलों को हर संभव मदद के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया वहीं, डीएम मोनिका रानी एसपी के साथ मेडिकल कालेज पहुंची यहां भर्ती घायल का हलचल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

4 minutes ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

19 minutes ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

2 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

2 hours ago

मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर बरहज पहुंचे शिवपाल यादव, ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…

2 hours ago

UP Polytechnic 2026: सीटें तय, नियम सख्त; इन संस्थानों में कई डिप्लोमा कोर्स होंगे बंद

UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…

8 hours ago