अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जीवन में अपनाने की जरुरत-राजेश त्रिपाठी

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा) अटल जी काफी सहज व सरल स्वभाव के व्यक्ति थें। उनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। लोग उनके विचारों को आज भी याद करते हैं। हम सभी को बाजपेयी के जीवन से सिख लेकर उसे अपने जीवन में अपनाने की जरुरत हैं।
उक्त बातें सोमवार को नगर पंचायत के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जयंती के अवसर पर आयोजित, सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का आशीर्वाद हमेशा भाजपा और देश की राष्ट्रवादी ताकतों के साथ रहा है, इसके साथ ही कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारत में 25 राजनीतिक पार्टियों को जोड़कर एक सरकार बनाकर दिखाया। उन्होंने कहा कि जिस देश में लोग एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए भी शरमाते हैं, उस देश में 25 राजनीतिक पार्टियों को एक साथ जोड़कर सरकार बनाकर दिखाना यह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सहज व सरल सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महामना मदनमोहन मालवीय का भी जन्मदिन है, जिन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। शिक्षा के क्षेत्र में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख यतिंद्रनाथ त्रिपाठी, मुन्ना निगम आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखंड शाही ने किया। इससे पूर्व नेताओ ने अटल बिहारी बाजपेई व प० मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपा नेता राजीव पांडेय, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, दीपक गौड़, रामदास मद्धेशिया, सुरेश मिश्रा, आलोक तिवारी, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, पप्पू निषाद, दिनेश निगम, कृष्णा गुप्ता, मंटू चौबे, रणधीर भारती, भुआल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

28 minutes ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

2 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago