पत्नी की बेरुख़ी से टूटा दिल, युवक ने लगा ली फांसी

मुजफ्फरपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कुढ़नी थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पत्नी की नाराज़गी और साथ छोड़ देने से आहत एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान पप्पू कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पप्पू ने फांसी लगाने से पहले पत्नी से मोबाइल पर बात की थी। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पप्पू की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी भी मायके चली गई और लौटकर नहीं आई। पत्नी के जाने के बाद पप्पू डिप्रेशन में रहने लगा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले पप्पू मजदूरी कर परिवार का पालन करता था, लेकिन मानसिक रूप से बीमार होने के बाद उसने काम छोड़ दिया। इसी बेरोजगारी और वैवाहिक कलह ने उसके जीवन में निराशा भर दी, जो आखिरकार उसकी मौत का कारण बन गई।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago