जवहीं गांव निवासी था मृतक बक्सर विहार में हुआ पोस्टमार्टम
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा पार स्थित जवहीं गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची ब्रम्हपुर (बिहार) पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवहीं गांव निवासी गणेश जी शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा (22), पुत्र अशोक शर्मा, सोमवार की सुबह बक्सर कोईलवर बंधा पर गंगा के बाढ़ के पानी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक तेज धारा में बह गया। आसपास के लोगों ने काफी प्रयास कर उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर ब्रम्हपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। इधर, हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…