बिहार में बाढ़ का कहर, नदियों में उफान, कई इलाके जलमग्न

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ का खतरा गहरा दिया है। गंगा, कोसी, गंडक समेत राज्य की कई प्रमुख नदियां इस समय उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाके और गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बक्सर में चौसा-मोहनिया हाइवे पर लगभग दो फुट पानी बह रहा है, जिसके कारण यातायात बाधित हो गया है। कई जगह सड़क पर नाव चलने की नौबत आ गई है। सहरसा जिले में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां नदी कटाव से दो घर पानी में समा गए।

मौजूदा हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य को तेज करने तथा जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने के आदेश दिए हैं।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, नदियों का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ का संकट और गहरा सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago