प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य का ली जनाकारी
मैरवा/ बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। भोपतपुरा में 568 करोड़ 84 लाख की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज का शनिवार को बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री के बाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने निरीक्षण कर कुणाल कंट्रक्शन पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बारिश के मौसम को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने सभी ब्लाकों का निरीक्षण नही कर पाये, लेकिन प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य कर्मियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य सचिव कुछ भी बताने से इंकार कर दिये है,ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी को कार्य को पूरा करने में अभी वर्षो लग सकता है। एक माह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण में लगभग 23 प्रतिशत ही निर्माण कार्य पूरा हुआ था, जिसमे गर्ल हॉस्टल, ब्वॉयज हॉस्टल, मेस, नर्सिंग बिल्डिंग, प्रोफेसर आवास, ओपीडी, प्रसाशनिक भवन, हॉस्पिटल, ऐकेडमिक बिल्डिंग सहित अन्य ब्लाकों में कार्य चल रहा था। मात्र 16 महीने का समय कंपनी के पास है,अब देखना है कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा।
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…