बच्चों के मानसिक विकास के लिए प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का करें प्रयोग

छात्रों को आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित में मजबूती मजबूती प्रदान करना उद्देश्य

एफएलएन प्रशिक्षण के छठवें चक्र का अंतिम दिन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित को मजबूती प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षक द्वारा प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का कक्षाकक्ष में प्रयोग करने से बच्चों का मानसिक विकास मजबूत होगा। यह बातें बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कही। वह दुदही बीआरसी परिसर में चल रहे निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्ष‌कों एवं शिक्षामित्रों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के छठवें चरण के अंतिम दिन शनिवार को समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। संदर्भदातागण एआरपी अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक बिंदु एवं विकास, विद्यालय पूर्व की तैयारी, भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने पर चर्चा की। इस दौरान सन्तोष कुमार कुशवाहा, धनंजय कुमार सिंह, शमा परवीन, सुमित कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, मुनीब प्रसाद, रमेश यादव, अमित कुमार, प्रेमचन्द कुशवाहा, रवीन्द्र कुमार, अविनाश प्रताप, रजनीश कुमार मिश्र, नगेन्द्र प्रताप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

2 hours ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

2 hours ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

2 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

2 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

3 hours ago