बड़े दुर्घटना को दावत दे रहा बागापार नहर पर बना पुलिया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार मुख्य चौराहे से बरईठवां जाने वाली सड़क पर बने पुलिया का एप्रोच लगभग एक वर्ष से टूट कर नहर में गिर गया है जिससे उक्त नहर में लगभग दर्जन भर लोग गिर कर चोटिल हो गए हैं।ग्रामीणों के लाख शिकायतों के बाद भी विभाग के जिम्मेदारों के कानों पर जूं नही रेंग रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्राप्त समाचार के अनुसार सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार मुख्य चौराहे से बरईठवां जाने वाली मुख्य सड़क पर बने नहर पुल का पश्चिमी एप्रोच टूट कर लगभग एक वर्ष पूर्व नहर में गिर गया।तब से आज तक विभाग के जिम्मेदार इस समस्या का सुधि नही ले रहे हैं।ग्रामीणों के शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं नही रेंग रहा है।तमाम लोग बाइक , साइकिल लेकर नहर में गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं। संयोग ही कहा जाय कि दर्जन भर घटनाएं हो चुकी है। अगर समय रहते विभाग के जिम्मेदार एप्रोच को नही बनवाये तो कोहरे के समय उक्त नहर पुल पर बड़ी घटना घट सकती है।
गांव के समाजसेवी उमेश चन्द मिश्र, नुरुल हसन,धीरेंद्र जायसवाल,जगदीश जायसवाल,दिनेश, सहित तमाम लोगो ने इस अहम् समस्या की ओर विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र उक्त नहर पुल का एप्रोच बनवाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

21 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago